Friday, 8 June 2012

लोहिया की कर्मभूमि पर डिम्पल ने रचा इतिहास

डिम्पल को बधाई !

कन्नौज लोकसभा सीट से दोनों निर्दली प्रत्यासियों के नाम वापस लिए जाने के बाद लोहिया की कर्म स्थली रहे कन्नौज लोक सभा से निर्विरोध जीत हासिल कर सपा की डिम्पल यादव ने इतिहास रचाने में सफलता हासिल की है ! डिम्पल यह उपलब्धि हासिल करने वाली प्रदेश की दूसरी सांसद है ! इसके पहले कांग्रेस के पीडी टंडन वर्ष १९५२ में हुए उपचुनाव में प्रदेश की इलाहाबाद लोकसभा सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज कर यह उपलब्धि हासिल कर चुके है ! हालाकि मानवेन्द्र साह भी १९६२ में टिहरी से निर्विरोध चुने गए थे किन्तु टिहरी अब उत्तराखंड प्रदेश में है ! डिम्पल देश में चौथी ऐसी महिला सांसद है जिन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है ! कनौज लोकसभा मेरे गृह क्षेत्र में आता है इस नाते इस सम्मानित सफलता हेतु तहे दिल से शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई देता हूँ !

2 comments:

  1. Very Nice Photograph,
    Jitni khoobsurat photograph utni hi khoobsurati se sanwanra gaya hai.
    Thank you.

    ReplyDelete