Sunday, 15 May 2011

अपना बकरा हलाल...

अमरीका ने मिटा दी, अमरीका की देन,

अब थोड़े निश्चिन्त हैं, ओबामा बिन लादेन.

मिला ओसामा पाक में, खड़े हुए सवाल,

अब इस्लामाबाद में, क्या होगा बवाल.

ओसामा को मिल गये अपने रिश्तेदार,

कुछ लोगो को नहीं, भाया अंतिम संस्कार.

सकते में आई एस आई, और पाक सरकार,

तालिबान और सी आई ए, दोनों से है प्यार.

 कह सिंह  कविराय, झूठे पाक अमरीका,

जान बचाने अपनी, निकालेगे कोई तरीका.

No comments:

Post a Comment